फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Photo: Girl dies after being hit by a tractor

Mirzapur News: फोटो- ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवती की मौत

Sat, 07 Feb 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Photo: Girl dies after being hit by a tractor
क्षेत्र के हैदरेपुर मार्ग पर कबीरपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को दोपहर एक बजे सड़क हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शादी इसी साल 26 मई को जंघई के भुलेन गांव में होने वाली थी। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरायखेम गांव निवासी रीना गौतम (21) भाभी सुमन देवी और बहन खुशबू के साथ रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकली थी। तीनों प्राइवेट वाहन से कबीरपुर चौराहे तक गई। यहां उतरकर पैदल ही रिश्तेदार के घर हैदरेपुर गांव जा रही थी। दोपहर लगभग 1 बजे कबीरपुर फाटक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रीना को कुचल दिया। रीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ चल रही महिलाएं बाल-बाल बच गईं। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed