फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Petrol pump salesman assaulted, a young man caught

Mirzapur News: पेट्रोल पंप सेल्समैन से मारपीट, एक युवक पकड़ाया

Sat, 18 May 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump salesman assaulted, a young man caught
राजगढ़। थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर शाम को पांच बजे आठ से 10 से संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने सेल्समैन की पिटाई की। आस- पास के लोगो ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में एक पेट्रोल पंप स्थित है। जहा गांव निवासी रविकांत सेल्समैन का काम करता है। रविकांत ने राजगढ़ थाना पर तहरीर देकर बताया कि पेट्रोल पम्प पर इंटर लॉकिंग का काम चल रहा है। जिससे एक तरफ घेराबंदी कर रास्ता बंद किया गया है। शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे तीन बाइक पर सवार युवक आये और घेराबंदी को तोड़ दिया। पूछे जाने पर वाद विवाद करने के बाद वापस लौट गए। शाम को वापस युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान शोर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। मारपीट कर रहे एक आरोपी को पकड़ लिया। अन्य आरोपी मौके फरार हो गये। मारपीट करने वाले युवक मुंह बांध कर आये थे। सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों द्वारा पकड़े युवक को थाने ले जाकर पीड़ित रविकांत की तहरीर पर जांच पड़ताल में जुटी है। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों द्वारा सेल्समैन से मारपीट किया गया है। जिसमें एक युवक को पकड़कर कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed