{"_id":"59bd724e4f1c1b1e688b4e7c","slug":"permits-for-khataara-buses-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटारा बसों के परमिट होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटारा बसों के परमिट होंगे निरस्त
mirzapur news
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री एवं स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को रोडवेज निगम का औचक निरीक्षण किया। परिसर में मौजूद शौचालय में गदंगी देख भड़क गए और खुद शौचालय को साफ किया। इसके अलावा परिसर में पंखा नहीं चलने, बिजली नहीं रहने पर जनरेटर नहीं चलाने को लेकर एआरएम को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि परिसर में साफ सफाई की व्यवसथा कराते हुए नया शौचालय बनवाया जाए। यात्री सुविधा का ध्यान रखा जाए जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। कहा कि जिस रूट पर बसे नहीं चल रही है वहां पर नई बसे चलाई जाए।
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र स्वतंत्र देव सिंह शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे मिर्जापुर रोडवेज निगम की हकीकत जानने धमक पड़े। परिसर में पहुंचते ही सबसे पहले शौचालय की ओर देखा तो एक युवक बाहर खड़े होकर बाथरूम करते हुए दिखाई दिया। जब उससे बाहर बाथरूम करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि अंदर भारी गदंगी है इसलिए अंदर नहीं गया। शिकायत मिलते ही राज्यमंत्री खुद वहां गए तो गंदगी देखकर भड़क गए। खुद शौचालय की साफ सफाई की। उन्होंने एआरएम सीबी राम को फटकार लगाते हुए नया शौचालय बनवाने को कहा। कार्यालय परिसर पहुंचे तो कर्मचारियों के कमरे में गंदगी ही गंदगी देखने को मिली। इसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि मोदी जी पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला रहे है फिर भी उनसे सबक नहीं ले रहे है। वर्कशाप में पहुंचे तो एक बस को खटारा देख उसकी तत्काल परिमिट निरस्त करने को कहा। अन्य बसों को गंदी देख नाराज हो गए। कहा कि बसों को सप्ताह में कम से कम दो दिन धोया जाए जिससे वह साफ सुथरी दिखे। उन्होंने परिसर में लगे कुर्सी को बदलकर अच्छी कुर्सी लगाने को कहा। बिजली नहीं रहने पर जनरेटर चलाने का निर्देश दिया। इस दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी व एआरएम सीबीराम आदि मौजूद रहे।