{"_id":"007e485a523586c1c34d8f8609b42919","slug":"performing-blew-effigy-of-terrorism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर फूंका आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर फूंका आतंकवाद का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए घंटाघर चौराहे पर तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने केबीपीजी कालेज के गेट पर आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल की ओर से पंजाब के पठानकोट के एयरबेस में हुए आतंकवादी हमले की घोर निंदा की गई। भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घंटाघर चौराहे पर आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा के दौरान भाजयुमो के नगर अध्यक्ष शिवांशु सिंह ने कहा कि आतंकवाद किसी धर्म या जाति का नहीं होता है। उन्होंने सभी धर्म के लोगों से आतंकवाद से मिलकर लड़ने का आहवान किया।
विज्ञापन
इस दौरान सतीश उपाध्याय, आशुतोष केशरी, अनूप श्रीवास्तव, रंजीत कुमार, सतीश सोनी, निहाल जायसवाल, सौरभ दूबे, राहुल केशरवानी, रवि गुप्त, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर के केबीपीजी कालेज के गेट पर आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सभा के दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकवादी हमले में शहीद हुए अमर जवानों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री उपाध्याय ने कहा कि देश से आतंकवाद के खत्मे के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।
इस दौरान अभिषेक केशरी, सचिन जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अखिलेश शुभम गुप्त आदि रहे।