{"_id":"61db517594210cc4b83c16e1b01d12b3","slug":"people-were-dancing-to-devotional-singing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति गीतों पर झूम उठे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति गीतों पर झूम उठे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाद्रपद अमावस्या तिथि पर विभिन्न मंदिरों पर कहीं शिव तो कहीं भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। घंटाघर स्थित श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर में जहां शिव जागरण में शिव भक्ति की बयार बही, वहीं घंटाघर चौराहा स्थित आदिशक्ति मां शीतला महारानी मंदिर परिसर में आयोजित देवी जागरण के दौरान कलाकारों ने अपने मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को खूब झुमाया।
श्री घंटेश्वर नाथ महादेव शिव सेवा समिति के तत्वावधान में घंटाघर परिसर में भव्य शिव जागरण का आयोजन किया गया। श्री घंटेश्वर नाथ महादेव जी का फूल-पत्तियों सहित बर्फ से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन कर श्रद्घालु निहाल हो उठे। मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करने को भक्तों का तांता लगा रहा। शिव जागरण का शुभारंभ गायक भानू प्रताप सिंह ने किया। गायक अजित शुक्ल व वर्षा मौर्या ने मधुर शिव भजन प्रस्तुत किया। संचालन करते हुए लोकगायक अमरनाथ शुक्ल ने- बाबा भोलेेनाथ के कई गीतों से वातावरण को शिवमय बना दिया। संयोजक ओमशंकर गिरी, अनूप गिरी, पंकज गिरी, सूरज, राकेश आदि मौजूद रहे। उधर घंटाघर चौराहा स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में देवी जागरण के दौरान कलाकारों ने प्रस्तुति दी।