फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People see the panoramic tableau mesmerized

नयनाभिराम झांकियां देख लोग मंत्रमुग्ध

Sat, 24 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/मिर्जापुर Updated Sat, 24 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
People see the panoramic tableau mesmerized

विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट के तत्वावधान में आयोजित प्रसिद्ध विजयादशमी मेले को देखने नगरवासियों का रेला उमड़ा। मार्ग पटरियों पर सजाई गई नयनाभिराम झांकियों का दर्शन कर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। सायंकाल से शुरू मेला रात में एक बजे श्रीराम-रावण युद्घ के बाद रावण वध के साथ समाप्त हुुआ।

प्रसिद्ध विजयादशमी मेले में कमेटी की तरफ से सजाई गई एक से बढ़कर एक भव्य झांकियों की छटा देखते ही बन रही थी। मेले में उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़ के चलते बरियाघाट मार्ग सहित वासलीगंज की समस्त गलियां दर्शकों से पटी रही। मेले का उद्घाटन सायं सात बजे मुख्य अतिथि सांसद अनुप्रिया पटेल ने श्रीराम दरबार में पूजन आरती कर किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सदस्य राजेश सिंह ने भी प्रभु श्रीरामचंद्र जी का विधि-विधान से पूजन और आरती कर देश में अमन-चैन की कामना की। बरियाघाट पर मेले के दौरान श्रीराम और रावण युद्घ रात के एक बजे हुआ। युद्ध में रावण का प्रभु श्रीराम द्वारा वध होने पर भगवान श्रीरामचंद्र जी के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। बरियाघाट मार्ग स्थित श्री पंचमुखी महादेव जी का फूल-पत्तियों सहित बिजली के झालरों से किया गया भव्य श्रृंगार दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। बघेल की गली में लगी मीना बाजार में देर रात तक चहल-पहल का माहौल बना रहा। बरियाघाट मार्ग सहित गंगा किनारे मंदिरों पर बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी। कमेटी के अध्यक्ष शशांक शेखर चतुर्वेदी और महामंत्री अक्षयवर नाथ केशरवानी ने प्रसिद्घ विजयादशमी मेले में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। रविंद्र कुमार गुप्त, लवकुश ऊमर, विपिन, जटाशंकर, संतोष ऊमर, सतीश चंद्र सर्राफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed