फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People panic to see leopard sitting on tree in mirzapur

यूपी: पेड़ की आड़ में तेंदुआ बैठा देख हड़कंप, जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 02 Jun 2021 10:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Jun 2021 10:18 PM IST
सार

हलिया थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ से सटे मड़वा धनावल गांव में तेंदुआ दिखा था। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
People panic to see leopard sitting on tree in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ से सटे मड़वा धनावल गांव बुधवार को तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। छह दिन पहले तेंदुए के हमले में गाय की मौत होने पर वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज वीके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की थी और मुआवजा देने की बात कही थी। लेकिन मुआवजा देना तो दूर वन विभाग का कोई नुमाइंदा गांव नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मड़वा धनावल गांव में तेदुए के हमले को देखते हुए ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने क्षेत्राधिकारी से बात कर पहाड़ से सटे गांवों में गश्त बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन वन विभाग की उदासीनता के चलते कोई कार्रवाइ न होने से तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में खौफ व्याप्त है। कैमूर पहाड़ से सटे मड़वा धनावल ग्राम पंचायत के धनावल गांव की आबादी करीब एक हजार है।
विज्ञापन


अधिकांश लोग खेती के साथ भेड़ बकरी और गाय भैंस पालकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। बुधवार दोपहर मड़वा धनावल गांव निवासी गूड्डू सिंह अपने साथी विवेक मौर्य के साथ धनावल गांव स्थित जंगल के पास अपनी पाही पर जा रहे थे। उसी समय रास्ते में महुआ के बगीचे में पेड़ की ओट में बैठा तेंदुआ दिखाई देने से उनके होश उड़ गए। संयोग ठीक था कि तेंदुआ दोनों लोगों की आहट पाते ही जंगल की तरफ चला गया। नहीं तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को देखकर डरे सहमे ग्रामीण गूड्डू सिंह व विवेक मौर्य ने बस्ती में पहुंचकर तेंदुए के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीण लाठी डंडा लेकर बगीचे की तरफ गए लेकिन तेंदुए का कोई अता-पता नहीं चल सका।

ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने गांव में तेंदुए के फिर से दिखाई देने की सूचना रेंजर ड्रमंडगंज को देते हुए वन क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने की मांग किया है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज वीके तिवारी ने बताया कि तेंदुए के गांव में दिखाई देने पर ग्रामीणों तथा चरवाहों को जंगल की तरफ मवेशियों को लेकर जाने से रोका जाएगा। साथ ही ग्रामीणों की जानमाल की सुरक्षा के लिए वन टीम द्वारा गांव में चौकसी बरतने के लिए निर्देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed