फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People left reeling by the heat and humidity; roads remained deserted during the afternoon

Mirzapur News: धूप-उमस से बेहाल रहे लोग, दोपहर में सड़कें रहीं सूनी

Sun, 10 May 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
People left reeling by the heat and humidity; roads remained deserted during the afternoon
नगर में सबसे व्यवस्तम वासलीगंज-घंटाघर मार्ग पर दोपहर का हाल।-संवाद।
-दिनभर तेज धूप के बाद शाम चली हवाओं ने लोगों को पहुंचाई राहत, दो डिग्री तापमान बढ़ा
विज्ञापन


मिर्जापुर। जिले में तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम तेजी से बदल रहा है। शनिवार सुबह कुछ देर तक बादल छाए रहे, लेकिन बाद में मौसम साफ होते ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
तेज गर्मी से शहर की प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम रही। प्रमुख बाजारों में भी दुकानों पर सन्नाटा पसरा नजर आया, सड़कें भी सूनी रहीं। कचहरी, जिला अस्पताल मार्ग, रमईपट्टी, सिविल लाइन, रामबाग, वासलीगंज, आर्य कन्या रोड, घंटाघर, बसनई बाजार, त्रिमुहानी और मुकेरी बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में भी भीड़ काफी कम दिखी।
विज्ञापन

हालांकि शाम को चलीं हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाईं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट के बीच दोपहर की धूप अब भी असहनीय रही। शाम के वक्त कुछ देर के लिए चली हवाओं से लोगों ने चैन की सांस ली। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके फल स्वरूप कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed