{"_id":"683b5cbbc010070c9c044a3d","slug":"people-kept-sleeping-outside-thieves-searched-the-houses-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134584-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाहर सोते रहे लोग, चोरों ने खंगाल दिए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाहर सोते रहे लोग, चोरों ने खंगाल दिए घर
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के गंगापुर में चोरों ने शुक्रवार की रात दो घरों से हजारों रुपये के जेवरात चोर ले गए। सुबह सिवान में खाली बाक्स व अलमारी पाई गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला।
पीड़ित अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य बाहर सोने चले गए। मौका पाकर चोर बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर कमरे में प्रवेश कर गए। अलमारी व बाक्स घर के पीछे सिवान में उठा ले गए। ताला तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान और नकद उठा ले गए। आभूषण में सोने का हार, मंगल सूत्र, मांग टिका, नथिया, झाला, बाला, चांदी तथा चांदी छागल, लरी, पायल व बिछिया समेत उपभोग के अन्य समान चोरी किया।
सुबह कमरों का दरवाजा खुला मिला। पड़ोसी विमल शुक्ला का परिवार प्रयागराज में रहता है। उनके खाली मकान में घुसकर चोर समान ले गए। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। चोरी की तहरीर पर मड़िहान पुलिस छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा करने का प्रयास है।