फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People are getting upset on illegal stands

Mirzapur News: अवैध स्टैंडों पर लोग हो रहे परेशान

Mon, 03 Apr 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
People are getting upset on illegal stands
मिर्जापुर। जिले में अवैध वाहन स्टैंडों का संचालन नहीं रुक रहा है। नगर में सड़कों और पटरियों पर गाड़ी खड़ी कराकर अवैध स्टैंडों का संचालन किया जा रहा है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पटरियों पर स्टैंड संचालित किए जाने से आए दिन यातायात जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। अवैध वाहन स्टैंड संचालकों के खिलाफ पूर्व में कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद अवैध स्टैंडों का संचालन फिर शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध स्टैंड संचालकों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था। निर्देश के कुछ दिन तक तो अभियान चलाया गया। कुछ स्थानों पर स्थाई स्टैंड भी बनाए गए, परंतु अधिकांश स्थानों पर अवैध स्टैंडों का संचालन पहले की ही तरह हो रहा है। अवैध स्टैंड संचालन वाहनों को सड़क किनारे पटरियों पर गाड़ी खड़ी कराते हैं। इससे आवागमन में राहगीरों को तो समस्या होती ही है, स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी होती है। दुकानदार जब मना करने हैं तो ऑटो चालक विवाद कर लेते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में बथुआ सेप्टन मिल के पास गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर ऑटो चालकों ने एक दुकानदार की पिटाई की थी। ऑटो यूनियन की मांग पर कुछ स्थानों पर स्थाई स्टैंड भी बनाए गए, परंतु वहां भी अस्थाई स्टैंड संचालक मनमानी करते हैं। जिसकी शिकायत भी यूनियन के अध्यक्ष ने अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

नगरपालिका के कर निर्धारण अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि विंध्याचल में पांच और नगर क्षेत्र में रोडवेज व बथुआ के पास ही नगर पालिका की ओर से स्टैंड के लिए लाइसेंस दिया गया है। नगर पालिका के अधिकारी तो सात जगह वाहन स्टैंड संचालन की बात कह रहे हैं, परंतु इससे अधिक संख्या में अवैध स्टैंडों का संचालन तो सिर्फ विंध्याचल में हो रहा है। नगर में घोड़े शहीद, पक्का पोखरा मार्ग पर टेड़वा के पास, बथुआ में भी निर्धारित स्थान के अलावा कुछ जगह सड़कों पर वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर परमानंद कुशवाहा का कहना है कि अवैध वाहन स्टैंडों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। नगर क्षेत्र में जहां भी अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, नगर के अलावा जिले भर में अवैध स्टैंडों का संचालन हो रहा है। विंध्याचल में तो एक दर्जन से अधिक अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं। अमरावती चौराहा, रेहड़ा चुंगी पुल के पास, बरतर तिराहा, बनारस बस स्टैंड, गोपीगंज बस स्टैंड के पास, सउहादन का बगीचा, बंगाली चौराहा, स्टैंट बैंक चौराहा, मोतीझील मार्ग, पुरानी वीआईपी मार्ग समेत अन्य स्थानों पर अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं। चुनार के जमुई बाजार में सड़क किनारे, पड़री बाजार आदि स्थानों पर भी अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed