फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   people affected due to cold

गलन और कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल

Thu, 21 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 21 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
people affected due to cold
पिछले तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। घने कोहरे, गलन व ठिठुरन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं देने से शीतलहर अपने चरम पर रहा। घने कोहरे के बीच बर्फीली हवाएं मनाली जैसा एहसास करा रही थीं।
विज्ञापन

हाड़ कंपाती सर्दी ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया, वहीं बूंदाबांदी बंद होने से सड़कों व बाजारों में चहल-पहल बनी रही। मंगलवार को हुई रिमझिम बरसात के चलते मटर व मिर्च की तुड़ाई नहीं हो पाई, जिसके चलते सब्जियों के दाम में इजाफा देखा गया। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर में अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन वह पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। इस वजह से लोगों ने खुद के स्तर पर जगह-जगह अलाव जलवाने का प्रबंध किया था।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज अचानक बदलने से किसानों के चेहरे तो खिल गए, लेकिन सर्द हवा के झोंकों ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। ठंड की वजह से सड़क के किनारे लगने वाले ठेले-खोमचे और रिक्शाचालक भी इक्का-दुक्का ही नजर आए। सुबह से दोपहर बाद तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से ठिठुरन ज्यादा रही। शीतलहर के चलते अलाव जलाने के लिए जलवानी लकड़ी व कोयले की दूकानों पर ग्राहक डटे रहे। वहीं आवश्यक कार्यवश घरों से बाहर निकलने वाले लोगों ने शरीर को जैकेट व स्वेटर सहित शाल, मफलर, दस्ताना, टोपी आदि से ढ़क रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर के चलते से जनपद के ग्रामीण अंचलों के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग समूह में बैठकर अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed