फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Peacock hunters threatened to forest inspector

Mirzapur News: मोर का शिकार करने वालों ने वन दरोगा को दी धमकी

Sun, 20 Aug 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Peacock hunters threatened to forest inspector
राजगढ़। वन विभाग की कार्रवाई से आक्रोशित होकर मोर का शिकार करने वालों ने वन दरोगा पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वन चौकी पर वन दरोगा के कमरे में घुस कर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी। हमलावर अपने पक्ष में बयान देने व मुकदमा समाप्त कराने की धमकी देकर फरार हो गए। वन दरोगा ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पटेहरा वन रेंज के सिरसी वन चौकी के धुरकर में सेक्शन अफसर के पद पर तैनात वन दरोगा लवकुश सिंह ने राजगढ़ थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि बीते 16 अगस्त को कुछ लोगों द्वारा एक मोर को मारे जाने की जानकारी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इससे आक्रोशित तीन लोग शनिवार को शाम को वन चौकी पहुंचे। तहरीर में उन्होंने बताया है कि जिस समय आरोपी वन चौकी पर पहुंचे, उस दौरान वे अंदर कमरे में बैठकर सरकारी काम कर रहे थे। आरोपी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर अन्य वनकर्मी मौके पर इकट्ठा हो गए। इससे आरोपी वहां से फरार हो गए। राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed