फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Peace returned safely from Ukraine, happiness in family

यूक्रेन से वापस सकुशल लौटा अमन, परिजनों में खुशी

Sun, 13 Mar 2022 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Peace returned safely from Ukraine, happiness in family
राजगढ़। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे राजगढ़ क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी में छात्र अमन के सकुशल घर वापसी पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी अमन पटेल पुत्र त्रिभुवन सिंह तीन वर्ष से यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से अमन पटेल यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसा हुआ था। अमन पटेल ने बताया कि यूक्रेन में छात्रावास द्वारा बनाये गए बंकर में उसे 200 छात्रों के साथ रखा गया था। खाने-पीने की वस्तुएं बड़ी मुश्किल से मिल रही थी।
विज्ञापन

अमन पटेल ने बताया कि यूक्रेन सरकार द्वारा लोकल आवागमन के लिए फ्री ट्रेनें चलाई जा रही थी। जिससे सभी छात्र युद्ध क्षेत्र कीव से किसी तरह अपने आप को बचाकर चोरी-छिपे इन ट्रेनों के जरिए कीव व दूसरे शहरों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग 800 किलोमीटर दूर बस व ट्रेन से यात्रा कर किसी तरह हंगरी देश पहुंचे। यूक्रेन का बॉर्डर पार कराने के लिए वहां की आर्मी द्वारा छात्रों से पैसा भी लिया गया। हंगरी पहुंचने के बाद दो दिन होटल में रखा गया। जिसका पूरा खर्च भारत सरकार ने उठाते हुए सभी को सुविधाएं दी गई। छात्रों को ले जा रही बसों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था। जिससे उन वाहनों पर किसी प्रकार का हमला नहीं किया गया। दो दिन रुकने के बाद हवाई जहाज से भारत लाया गया। अमन पटेल ने बताया कि भारत में एमबीबीएस पढ़ाई की फीस ज्यादा होने के कारण मध्यमवर्गीय परिवार के छात्र उसे वहन करने में असमर्थ हैं। जिस कारण यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। एमबीबीएस की पढ़ाई अधूरे में छूटने से अपने भविष्य को लेकर यह छात्र काफी परेशान है। भारत सरकार की मदद से सकुशल अपने बेटे के वापस परिवार में पहुंचने के बाद माता पिता ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed