फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PD got angry after seeing disturbances in the roads

सड़कों में गड़बड़ी देख नाराज हुए पीडी

Sun, 19 Sep 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
PD got angry after seeing disturbances in the roads
पटेहरा। उद्यान विभाग में एक करोड़ 4 लाख की लागत से निर्माणाधीन पॉली हाउस के निर्माण में खामियां देख परियोजना निदेशक ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

पीडी अनय कुमार मिश्रा ने रविवार को विकास खंड पटेहरा कला में रूर्बन मिशन के तहत चयनित 10 गांवों में 48 लाख रुपये की लागत से बन रहे मिनी बस स्टॉप यात्री शेड का भी निरीक्षण किया। ब्लॉक मुख्यालय के पीछे उद्यान विभाग में एक करोड़, 4 लाख की लागत से निर्माणाधीन पाली हॉउस का परियोजना निदेशक ने निरीक्षण किया । निर्माण में बालू की जगह भस्सी और क्रशर का डस्ट देख नाराजगी व्यक्त की। घटिया मैटेरियल के प्रयोग पर तत्काल रोक लगाते हुए लापरवाही पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी तरह मलुआं, ककरद, बनकी, पीयूरी, घोरी, अमोई पुरवा, अमोई व खनवर मझारी में बन रहे मिनी बस स्टॉप व यात्री निवास का निरीक्षण किया। इस दौरान ए ई डीआरडीए बृजेश राय, खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, एडीओ आइएसबी सूर्यनारायण पांडेय के साथ जेई समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed