फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PD expressed resentment over incomplete houses in mirzapur

अधूरे आवासों पर पीडी ने जताई नाराजगी

Mon, 27 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
PD expressed resentment over incomplete houses in mirzapur
हलिया। ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक ने विकास कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने पाया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर अबतक अधूरे पड़े 86 प्रधानमंत्री आवास तथा 2020 के अधूरे पड़े 3 मुसहर आवास पाए जाने पर उन्होंने संबधित सचिवों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। पीडी ने कहा दस दिन के अंदर आवास न बनने पर धन की रिकवरी जाएगी। उन्होंने बीडीओ से प्रधानमंत्री आवास, कैटल शेड, मुर्गी शेड, बकरी शेड आदि जल्द से जल्द बनाए जाने पर जोर दिया। मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता बरतते हुए समय से पूरा कराने को कहा। इस दौरान बीडीओ नंदलाल कुमार, एडीओ पंचायत पीयूष दुबे, गोविंद सिंह, मनीष कुमार, राजेंद्र प्रसाद बिंद, अविनाश सिंह, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed