{"_id":"68b204c3926899b2ee00be8f","slug":"payment-twice-for-the-same-work-allegation-of-embezzlement-of-rs-1164-lakh-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-139137-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक ही काम का दो बार भुगतान, 11.64 लाख गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक ही काम का दो बार भुगतान, 11.64 लाख गबन का आरोप
विज्ञापन
पटेहरा। पटेहरा कला के देवरी उत्तर गांव में मनरेगा से 11.64 लाख रुपये गबन करने की शिकायत का मामला अब तूल पकड़ रहा है।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला लोकपाल मनरेगा मदन गोपाल गुप्ता ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है।
गांव के पारसनाथ मौर्या का आरोप है कि गांव में कई कार्य ऐसे हुए हैं जो बिना काम कराए ही भुगतान करा लिया गया है।
गांव में मनरेगा के तहत रेशमा, लवकुश, राजेंद्र, पुष्पा और सुदामा के नाम पर फर्जी ढंग से कैटल शेड के नाम पर 6.87 लाख, प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के लिए 2.38 लाख, माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी के लिए 2.45 लाख, ग्राम पंचायत में सोख्ता गड्ढा के नाम पर लाखों रुपये व पीडब्ल्यूडी से रामजी के घर तक क्षेत्र पंचायत से हुई इंटरलॉकिंग के लिए लाखों रुपये गलत ढंग से भुगतान कराकर ग्राम प्रधान और सचिव आपस में बंदर बांट कर लिए।
पीड़ित की शिकायत पर जिला लोकपाल मनरेगा मदन गोपाल गुप्ता ने टीम गठित कर पत्र मिलने के तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
जांच टीम में जेई एमआई बृजमोहन, सहाकारिता सहायक विकास अधिकारी संजय सिंह को नामित किया गया है। जेई एमआई बृजमोहन ने बताया कि जिला लोकपाल मनरेगा मिर्जापुर का पत्र मिला है। जांच कर रिपोर्ट जिला लोकपाल मनरेगा को दी जाएगी।