फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pay special attention to time and quality in ongoing construction works

Mirzapur News: निर्माणाधीन कार्यों में समय और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें

Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pay special attention to time and quality in ongoing construction works
मिर्जापुर। आयुक्त कार्यालय सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने मंडल के तीनों जिलों में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्माणाधीन कार्यों में समय और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मिर्जापुर की समीक्षा में वाटर सप्लाई बैंलेस हाउस कनेक्शन, मेडिकल काॅलेज में मल्टीपर्पज हाॅल की प्रगति, 300 शय्या मंडलीय चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीखड़, मड़िहान तहसील में 100 छात्र क्षमता के बालिका छात्रावास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। सदर तहसील के ग्राम नेगुरा स्थित पौराणिक व ऐतिहासिक शंकर जी के मंदिर के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सोनभद्र की समीक्षा के दौरान झीलो बीजापुर पेयजल योजना, 48वीं वाहिनी आईआर सोनभद्र में सेनानायक के आवास निर्माण कार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोनभद्र के निर्माण कार्य के बारे में पूछताछ की गई। भदोही की समीक्षा में मंडलायुक्त ने एमबीएस जिला चिकित्सालय भदोही स्वतंत्र विद्युत निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में पुरुषों के 100 क्षमता के हाॅस्टल बैरक निर्माण कार्य, 100 शय्या संयुक्त चिकित्सालय निर्माण, ज्ञानपुर वाटर सप्लाई के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में सीडीओ मिर्जापुर विशाल कुमार, सोनभद्र जागृति अवस्थी, भदोही शिवाकान्त द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed