फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Patients getting fundraising

मरीजों से हो रही धनउगाही

Sat, 25 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 25 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Patients getting fundraising
जिला महिला चिकित्सालय के वार्ड में बेड पर चादर नहीं बिछी है। - फोटो : mirzapur
जिला महिला चिकित्सालय में दुर्व्यवस्था चरम पर है। नार्मल डिलेवरी हो या फिर आपरेशन से, चिकित्सालय में आने वाली हर महिला मरीजों से सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। इतना ही नहीं पट्टी बदलने से लेकर डिस्चार्ज होने पर भी पैसे वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक और अन्य कर्मचारी मनमाने तरीके से ड्यूटी कर रहे हैं। वर्षों से बंद अल्ट्रासाउंड एक्स-रे भी अभी तक चालू नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन



जिला महिला अस्पताल में दूर दराज से आने वाली गरीब महिलाओं को प्रसव कराने के लिए एक हजार रुपया देना पड़ता है। वहीं आपरेशन से डिलेवरी हुआ तो उनको तीन हजार रुपया देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तने से ही मामला समाप्त नहीं हो जाता है वार्ड में जाने पर उनकी पट्टी बदलने व ग्लूकोज की ड्रिप लगाने के लिए पहुंचने वाली कर्मचारी सौ से तीन सौ रुपये तक ले लेती है।  पट्टी बदलने के लिए प्रतिदिन स्टाफ नर्स सौ रुपया लेती है। सुबह आठ बजे से डाक्टरों के ड्यूटी पर आने की बात कही जाती है लेकिन मामला कुछ और ही रहता है। 


अमर उजाला टीम शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में जब पहुंची तो पाया कि सुबह नौ बजे तक चिकित्सालय में तैनात अधिकांश डाक्टर ड्यूटी पर नहीं थे। जबकि मरीज सुबह से परची काउंटर पर खड़े होकर कर्मचारी का इंतजार कर रही थी।

नौ बजे कर्मचारी पहुंचा तो मरीजों का परची बना कर दे दिया। मरीज डाक्टरों के कमरे में पहुंची तो डाक्टर नहीं मिलीं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद अधिकांश डाक्टर अपने कक्ष में पहुंची इसके बाद उनका  इलाज शुरू हुआ। अधिकांश काउंटरों से कर्मचारी भी गायब रहे।

कहा जा रहा है कि काफी अर्से से जमे लिपिकों का स्थानांतरण नहीं होने से वह मनमानी पर उतारू हैं। चिकित्सालय में आए रामकुमार और विनय कुमार निवासी लालगंज ने बताया कि वह अपनी पत्नी को नार्मल डिलेवरी के लिए चिकित्सालय ले आए थे।



सके लिए उनसे डेढ़ हजार रुपया ले लिया गया। वहीं संगीता और जानकी समेत कुछ अन्य महिलाओं ने बताया कि आपरेशन से डिलेवरी होने पर उनके परिजनों से तीन हजार रुपया लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed