फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Passengers going to Prayagraj will travel by new buses

Mirzapur News: प्रयागराज जाने वाले यात्री करेंगे नई बसों से सफर

Tue, 03 Dec 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to Prayagraj will travel by new buses
मिर्जापुर। प्रयागराज, शक्तिनगर और कानपुर जाने वाले यात्रियों को अब खटारा बसों से मुक्ति मिलेगी। इन रूटों पर आवागमन करने वाले यात्री अब नई बस से सफर करेंगे। खटारा हो चुकी सात बसों को नीलाम किया गया है। उनके स्थान पर डिपो को आठ नई बसें मिली हैं।
विज्ञापन


मिर्जापुर डिपो में 78 बसें हैं। इसमें कई बसों की हालत दयनीय है। किसी का सीट फटा हुआ है तो किसी के शीशे जाम है। कई बसें काफी पुरानी हो गई हैं और मरम्मत कर चलवाया जा रहा है। प्रयागराज महाकुंभ शुरू होने वाला है। इसको देखते हुए डिपो की कंडम बसों को हटाया जा रहा है। मिर्जापुर डिपो में कंडम हो चुकी सात बसों को नीलाम किया गया है। उनके स्थान पर डिपो को आठ नई बसें मिली हैं। नई बसों को प्रयागराज, शक्तिनगर और कानपुर के रूट पर लगाया जा रहा है। आने वाले समय में कुछ और बसें मिलने की संभावना है। रोडवेज की एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि सात कंडम बसों को नीलाम किया गया है। उनकी जगह आठ नई बसें मिली हैं। जिसे प्रयागराज, शक्तिनगर और कानपुर रूट पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed