फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Passenger traveling in Vikramshila Express dies

Mirzapur News: विक्रमशिला एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री की मौत

Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Passenger traveling in Vikramshila Express dies
मिर्जापुर। विक्रमशिला एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की सोमवार की रात मौत हो गई। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर जीआरपी ने शव उतरवा कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

झारखंड के गोड्डा जिले के महगांव थाना क्षेत्र के सिमर सिकटा घाट निवासी उमाशंकर भगत (41) दिल्ली में काम करते थे। वे विक्रमशिला एक्सप्रेस से सफर करते हुए भागलपुर से आनंद बिहार दिल्ली जा रहे थे। सोमवार की रात रास्ते में वे अचेत हो गए। अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना टीटीई को दी। टीटीई ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर जीआरपी के उप निरीक्षक रमेश चंद्र ने उमाशंकर को नीचे उतरवा कर डाॅक्टर बुलवाया। डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed