{"_id":"6a077fa2a37b46ce3504c88b","slug":"party-workers-will-be-ideologically-empowered-through-the-training-camp-dr-mahendra-nath-pandey-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153636-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण वर्ग से वैचारिक रूप से सशक्त होगा पार्टी का कार्यकर्ता : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण वर्ग से वैचारिक रूप से सशक्त होगा पार्टी का कार्यकर्ता : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय
विज्ञापन
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के अवसर पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
- भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026
मिर्जापुर। बरकछा कला स्थित एक रिसॉर्ट में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरु हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रुप से सशक्त बनाने के लिए यह पहल है।
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में 15 व 16 मई को आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी व जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा रहीं। डॉ. महेंद्र नाथ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान एक ऐतिहासिक पहल है । पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह महाअभियान चलाया जा रहा है । मुख्य उद्देश्य है, प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता को भाजपा की रीति-नीति, संगठन पद्धति, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रशिक्षण देना। यह महाभियान केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का यज्ञ है । जब कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत होगा, तभी वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी और सरकार की बात पहुंचा पाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से सभी जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारीगण, मण्डल अध्यक्षगण, मण्डल प्रभारीगण, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ एवं विभाग के जिला संयोजक व सह संयोजक एवं अन्य अपेक्षित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।