फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Partial solar eclipse seen with solar glasses

सोलर चश्मे से देखा गया आंशिक सूर्यग्रहण

Sun, 21 Jun 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Partial solar eclipse seen with solar glasses
सूर्यग्रहण।समय 12.07 पर - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। नगर के आवास विकास कालोनी स्थित जिला विज्ञान क्लब के कैंप कार्यालय पर रविवार को लोगों ने वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित सोलर चश्मे से सूर्य ग्रहण को देखा। धूप एवं बादलों के बीच सूर्य ग्रहण 10:29 से प्रारंभ हुआ। पहले सूर्य के एक छोटे से कटे हुए भाग (लगभग 1/8 वॉं भाग) दिखाई दे रहा था। धीरे-धीरे लगभग 11:40 पर आधा भाग तथा 12:20 पर आंशिक सूर्यग्रहण दिखा।
विज्ञापन

कुछ बाल वैज्ञानिकों ने अपने घरों पर पिनहोल कैमरे के माध्यम से सूर्य ग्रहण को देखा। कोरोना काल के कारण छात्रों को एकत्रित नहीं किया गया था। सूर्य ग्रहण की इस घटना के बारे में क्लब के जिला संयोजक सुशील कुमार पांडेय ने इसके वैज्ञानिक महत्व को बताया तथा लोगों को नंगी आंखों से सूर्यग्रहण ना देखने की सलाह दी। बताया कि सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के एक सीध में आ जाने से होने वाली खगोलीय घटना का राहु और केतु से कोई संबंध नहीं है। बल्कि यह वे दोनों काल्पनिक बिंदु हैं जो चंद्रमा की कक्षा और आकाश में सूर्य के मार्ग का कटान बिंदु है। पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करते चंद्रमा की कक्षा आकाश में सूर्य के मार्ग से पांच डिग्री झुकी हुई है । यह दोनों कक्षाएं दो बिंदुओं पर काटती हैं। जिन्हें नोड कहते हैं। इन बिंदुओं को आरोही नोड व अवरोही नोड कहते हैं। इन्हीं आरोही व अवरोही नोड को राहु व केतु की संज्ञा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed