फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Parliament learned about the problems

ांसद ने ली समस्याओं की जानकारी

Thu, 04 Mar 2021 08:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Parliament learned about the problems
सांसद ने ली समस्याओं की जानकारी
विज्ञापन

कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से की पूछताछ
मिर्जापुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। लोगों की समस्याओं को जाना।

पीपराडाह गांव में पहुंची सांसद से ग्रामवासियों ने आयुष्मान कार्ड न मिलने की शिकायत की। सांसद ने मौके पर ही प्रभारी राहुल मिश्रा से बात की और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सांसद के निर्देश पर प्रभारी ने शुक्रवार को गांव में कैंप लगाने का आश्वासन दिया। सांसद अनुप्रिया पटेल ने दुर्गापुरा (धन्नी पट्टी) गांव में रमाशंकर बिंद के घर पहुंची। उनके पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की एवं पीड़ित परिवार का हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान रमाशंकर बिंद के घर में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए सांसद ने बिजली अधिकारियों को निर्देश दिया एवं उनकी बेटी के विवाह के लिए मुख्यमंत्री विवाह योजना का लाभ देने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया। अनुप्रिया पटेल ने सिनहर, नौहां सहित कई गांवों का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्या निवारण का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, अनुसूचित मंच के जिलाध्यक्ष ज्ञान चंद कनौजिया, युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय पटेल, आईटी मंच के जिलाध्यक्ष हेमंत बिंद, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दास शर्मा, सांसद प्रतिनिधि रामनारायण बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, युवा नेता रामवृक्ष बिंद, अजय पाठक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed