फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Parking outside the emergency, patients are reaching there fighting the jam

Mirzapur News: इमरजेंसी के बाहर पार्किंग, जाम से जंग लड़कर पहुंच रहे मरीज

Wed, 13 Aug 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Parking outside the emergency, patients are reaching there fighting the jam
मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के बाहर खड़े बेतरतीब वाहन।  - फोटो : संवाद
मिर्जापुर। आकस्मिक स्थिति में मरीजों के लिए एक-एक पल जरूरी होता है। मंडलीय अस्पताल में इन दिनों इमरजेंसी विभाग में पहुंचने के लिए मरीजों को खूब जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कारण इमरजेंसी विभाग के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चलते जाम लग रहा है। एंबुलेंस तो दूर छोड़िए यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है। जबकि अस्पताल परिसर में ही पार्किंग बनाई गई है। यह अव्यवस्था एक सप्ताह पहले खड़ी हुई है। दरअसल पहले लोग इमरजेंसी विभाग की दीवार के पास बनी नाली के ढक्कन पर बाइक खड़ी करते थे। एक सप्ताह पहले अस्पताल प्रशासन ने दीवार से छह फीट दूरी तक रेलिंग लगवा दी है।
विज्ञापन

अब लोग रेलिंग के पास ही बाइक और साइकिल खड़ी कर दे रहे हैं। इससे इमरजेंसी विभाग में जाने वाले रास्ते पर जाम लग जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों के टोकने पर आए दिन विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ही इमरजेंसी विभाग बनाया गया है। यहां दिनभर गंभीर मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। यहीं पास में ही वाहन पार्किंग बनाई गई है। सुबह आठ से दोपहर दोपहर दो बजे तक पार्किंग का संचालन होता है। इमरजेंसी विभाग के पास ही पंजीकरण काउंटर भी है। उसके बगल से डायलिसिस, सीसीयू, पैथालॉजी और आयुष अस्पताल जाने का रास्ता है।

एक सप्ताह पहले तक वाहन पार्किंग में समस्या नहीं हो रही थी। वाहन खड़े होने के बाद भी एंबुलेंस आसानी से आती-जाती थी। जब से यहां रेलिंग लगाई गई है जाम की समस्या खड़ी हो गई है। अब इमरजेंसी विभाग के मुख्य गेट से एंबुलेंस को घुमाने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed