फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Paramhans Ashram divided into three zones, 12 sectors

Mirzapur News: तीन जोन, 12 सेक्टरों में बंटा परमहंस आश्रम

Mon, 03 Jul 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Paramhans Ashram divided into three zones, 12 sectors
सक्तेशगढ़। सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रविवार से ही देश-विदेश से भक्तजनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। गुरु पूर्णिमा पर परमहंस आश्रम पर स्वामी अड़गड़ानंद महराज की विशेष पूजा होगी। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज गुरु पूर्णिमा पर अपने शिष्यों को दर्शन देंगे। आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर काफी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। देश-विदेश से 20 हजार से अधिक संत और महात्माओं के भी यहां आने की संभावना है। भक्त झल्लर पांडेय ने बताया कि भक्तजनों की सुविधा के लिए सद्गुरु के निर्देशानुसार यथार्थ गीता की प्रति उपलब्ध होगी। वैकल्पिक चिकित्सा सेवा केंद्र 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। व्यवस्था में आश्रम की ओर से 2000 स्वयंसेवी तैनात किए गए हैं। उनके पास स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की फोटो सहित परिचय पत्र होगा। उन्होंने बताया कि राजगढ़ वाया चुनार के बीच सक्तेशगढ़ के दोनों ओर पांच किलोमीटर पूर्व ही वाहनों काे खड़ा करा दिया जाएगा। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर परमहंस आश्रम को रंग-बिरंगी झालरों और स्ट्रीट लाइट से सजाया गया है। आश्रम में आए भक्तों के लिए प्रसाद के रूप में 500 क्विंटल आटे से पूड़ी और हलुवा तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर परमहंस आश्रम परिसर व आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तीन जोन व 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। रविवार को एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह, एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा, एसडीएम मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह, तहसीलदार नूपुर सिंह परमहंस आश्रम पहुंचीं और यहां चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिया। एडिशनल एसपी ने मार्ग परिवर्तन, पार्किंग तथा भीड़ को नियंत्रित किए जाने समेत अन्य बिंदुओं पर सुरक्षाकर्मियों को सतर्क किया। चुनार व राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को खड़ा कराने तथा मार्ग परिवर्तन के बारे में भी बताया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी अड़गड़ानंद को फोन कर उनका कुशल क्षेम पूछा था। साथ ही गुरु पूर्णिमा के आयोजन व व्यवस्था के बारे में जानकारी ली थी। निरीक्षण के दौरान सीओ मंजरी राव, सीओ उमाशंकर सिंह, अमित कुमार पांडेय, राजगढ़ थाना प्रभारी राणाप्रताप यादव, त्रिवेणी लाल सेन, अजित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, गुरु-शिष्य परंपरा के पर्व गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम परिसर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर स्थित सत्संग हाल में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज अपने अनुयायियों को दर्शन देंगे। आश्रम के व्यवस्थापक व वरिष्ठ संत नारद महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था तो रहेगी ही, साथ ही आश्रम के स्वयंसेवक भी मौजूद रहेंगे व्यवस्था में तैनात रहेंगे। ताकि भक्तों को स्वामी जी के दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सत्संग हाल के पीछे की तरफ भक्तो को प्रसाद के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed