फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Papers of candidates of major parties found valid

Mirzapur News: वैध पाए गए प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के पर्चे

Wed, 26 Apr 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Papers of candidates of major parties found valid
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव में सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें नगर पालिका मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभानु सिंह ने वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की। सूची में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी जुलकदर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रियंका जैन, बहुजन समाज पार्टी के श्याम सुंदर, भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर केसरी, समाजवादी पार्टी के सतीश मिश्र, आम आदमी पार्टी के सुनील कुमार पांडेय, निर्दलीय पूनम केसरी, मनीष सिंह, मनोज, मुस्ताक अहमद, सुधेश्वर शुक्ला व हरिओम सिंह के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार कछवां नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के भरे गए 12 पर्चे जांच में वैध पाए गए। इनमें आम आदमी पार्टी की चिंटू मौर्या, भारतीय जनता पार्टी की पिंकी, बहुजन समाज पार्टी की मुनम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राधा, समाजवादी पार्टी की शाइस्ता, आजाद समाज पार्टी कांशीराम की अरुणिमा, पीस पार्टी की आसिया, निर्दलीय किरन देवी, मिताली, मीना, राजलक्ष्मी, रेशमा के पर्चे जांच में वैध मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed