{"_id":"686d6c5de287658aa7024b1e","slug":"pankaj-dwivedi-will-continue-to-be-the-president-of-vindhya-panda-society-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-136383-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पंकज द्विवेदी बने रहेंगे विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पंकज द्विवेदी बने रहेंगे विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष
विज्ञापन
विंध्याचल । विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पद को लेकर हो रहे विवाद पर मंगलवार को विराम लगा। व्यवस्थापिका समिति ने कार्यवाहक अध्यक्ष पद वापस ले लिया है। पंकज द्विवेदी विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष बने रहेंगे।
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया पिछले दिनों व्यवस्थापिका समिति की बैठक में अपने निजी कारणों के चलते एक जुलाई से दो महीने के लिए अवनीश मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन विंध्य विकास परिषद के सचिव/नगर मजिस्ट्रेट ने कार्यवाहक अध्यक्ष पद को असंवैधानिक बताते हुए यह पद स्वीकार्य न करने की बात कही। इसके बाद व्यवस्थापिका समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी से मिल कर दो महीने तक कार्यवाहक पद अवनीश मिश्रा के पास रहने का निवेदन किया। लेकिन जिलाधिकारी ने संवैधानिक नियमों का हवाला देते हुए इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद फिर से विंध्य पंडा समाज ने बैठक में निर्णय लिया है कि पंकज द्विवेदी ही अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। पंकज द्विवेदी ने बताया को बैठक में अवनीश मिश्रा ने आम सभा बुलाने के लिए बोला था ताकि अपनी बातों को समाज के बीच रख सकें। जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट से आम सभा की अनुमति मांगी गई। लेकिन नगर मजिस्ट्रेट ने धारा 144 लागू होने की बात कही और आम सभा के लिए मना कर दिया। 144 धारा समाप्त होने के बाद आम सभा बुलाकर समाज तक अपनी बात रखी जाएगी। इस दौरान मंत्री भानु पाठक, सदस्य संगम लाल त्रिपाठी, सदस्य शनि दत्त पाठक आदि मौजूद रहे।
इनसेट
-- -- --
गर्भगृह में मारपीट की अध्यक्ष, मंत्री और सदस्यों ने की निंदा
विंध्याचल। पिछले दिनों मां विंध्यवासिनी धाम के गर्भगृह में हुए मारपीट मामले की विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष, मंत्री और सदस्यों ने घोर निंदा की। दोबारा ऐसी घटना न हो इसके लिए आवश्यक रणनीति तय की जाएगी। वक्ताओं ने कहा जिस समय गर्भगृह में मारपीट हुई वहां पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे। मंदिर पर इतनी सुरक्षा कर्मी रहते हैं उनके रहते इस तरह की घटना कैसे हो गई। कहा मामले की जांच कर संबंधित लोगाें के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले को लेकर विंध्य पंडा समाज की तरफ से तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जो मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपेगा।