फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panic among people due to leopard sighting in Mirzapur

पंप कैनाल परिसर में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत

Sat, 25 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Panic among people due to leopard sighting in Mirzapur
नरायनपुर । अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर पंप कैनाल परिसर में बृहस्पतिवार की रात तेंदुए जैसा जानवर दिखाई देने से कर्मचारियों में दहशत है। कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग और वन विभाग को मामले से अवगत कराया। पुलिस चौकी नरायनपुर में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पंप कैनाल के कर्मचारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे चौकीदार छेदी लाल चहारदीवारी के अंदर अलाव ताप रहा था। इस बीच बाहर दस फीट की दूरी पर तेंदुए जैसा जानवर आता दिखाई दिया। इस पर चौकीदार ने शोर मचाकर अन्य कर्मचारियों को बुलाया। खोजबीन पर जानवर के पैर के निशान दिखाई दिए। चार दिन पहले शिवपूजन मिश्रा और चौकीदार रमेश माझी ने भी तेंदुए जैसा जानवर देखे जाने की बात बताई थी। उस समय लोगों को लगा कि कोई और जानवर होगा, पर बृहस्पतिवार की रात उसके दोबारा दिखाई देने से कर्मचारियों में दहशत है। कर्मचारी राजेश मिश्रा ने बताया की पंप कैनाल पर दूसरे शिफ्ट की ड्यूटी रात 12 बजे बदलती है। उस समय घर जाने वाले और घर से आने वाले कर्मचारियों के सामने इस घटना से समस्या हो गई है। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता लिफ्ट सिंचाई निर्माण खंड वाराणसी को अवगत कराया। पंप कैनाल कर्मचारी राजेश मिश्रा, रामकुंवर सिह, अमरजीत, दशरथ लाल, गंगाराम भारती आदि ने पुलिस चौकी नरायनपुर में तहरीर देकर जानवर को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोट...
पंप कैनाल नरायनपुर में तेंदुआ दिखाई देने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। इस क्षेत्र में तेंदुआ नहीं है। फिर भी वन कर्मियों से इसकी जांच कराई जाएगी।
- राकेश चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed