{"_id":"5acb29e9979d8226ab2d4bda12adb1dc","slug":"pandit-nehru-remembered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए पं. नेहरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए पं. नेहरू
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के चाचा नेहरू और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा देने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। बाल दिवस पर जिले भर के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूलों में आयोजित गोष्ठी, मेला आदि कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
नगर के विजयपुरा स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर "समाज के विकास में शिक्षित युवाओं की भूमिका" पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डा. रामहर्ष गुप्ता ने कहा कि बच्चों को उच्च स्तर की प्रारंभिक शिक्षा देना अति आवश्यक है। आदर्श इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य शारदा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि नेहरूजी ने बच्चों को देश के विकास का आधार बताया। शिक्षित युवाओं को समाज एवं देश को अपना मानने के जरुरत है। कार्यक्रम के दौरान सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, तुलसी बिंद, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली, प्रोफेसर केके चौरसिया, लक्ष्मीकांत, विमला दुबे ने अपने विचार प्रस्तुत किये। चेयरमैन दिनेश चन्द्र सर्राफ ने अतिथियों को सम्मानित किया। निदेशक आयुष सर्राफ ने संचालन एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य आस्था सर्राफ, नीतू गुप्ता, शालिनी जायसवाल, अमित यादव, रवि, महेंद्र, साधना तिवारी, रूपा अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।
जेसी बाल मंदिर में बाल दिवस मनाया गया। जिसमें राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुुरुआत की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सुनीता बाल निकेतन में बाल दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा आठ में प्रगति प्रथम, सीनियर वर्ग में दिव्यांशी प्रथम रही। संस्कार पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधक एआर भंडारी ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को उनके बारे में जानकारी दी। इस दौरान फैंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रमुख नेताओं की पोशाक पहनकर रैंप पर वाक किया। पुलिस लाइंस रोड स्थित नेशनल कानवेंट स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। जिसमें बच्चों ने चाट, पकौड़े, समोसे, गुब्बारे सहित 50 स्टाल लगाए गए। मुख्य अतिथि रजनी गुप्ता ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने नेहरू के आदर्शों को आत्मसात करने को कहा। इसी प्रकार मोर्चाघर स्थित नेशनल कानवेंट स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती पर मनोज जायसवाल ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लिटिल फ्लावर स्कूल में नेहरू जी की जयंती के दौरान निदेशिका गीता गुप्ता ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अर्चना गुप्ता, रितिका, सीता, नितिका वर्मा आदि मौजूद रहीं।