{"_id":"6347172bc6ff5c2c5856c643","slug":"panchayat-secretary-suspended-for-giving-wrong-report-of-housing-construction-mirzapur-news-vns678751581","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण की गलत रिपोर्ट देने पर पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण की गलत रिपोर्ट देने पर पंचायत सचिव निलंबित
विज्ञापन
हलिया विकास खंड के मतवार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की गलत रिपोर्ट देने पर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने पूर्व ग्राम पंचायत सचिव विजय पाल मिश्र को निलंबित कर दिया। उन्होंने विजय से पहले मतवार में ही तैनात ग्राम पंचायत सचिव शिवशंकर की एक अस्थायी वेतन वृद्धि रोकते हुए अधिकारियों को कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। वर्तमान में मतवार में चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ग्राम पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं।
विकास खंड हलिया के मतवार गांव का जुलाई माह में निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पिछले वर्षों के कई आवास अधूरे मिले थे, जबकि इन आवासों को वेबसाइट पर पूर्ण रूप से निर्मित दिखा दिया गया है। ग्राम पंचायत में वर्ष 2021-22 में कुल 69 आवास आवंटित किये थे। इसकी तुलना में 18 आवास अपूर्ण पाए गए। प्रगति धीमी होने पर संबंधित लाभार्थियों को प्रेरित करते हुए खंड विकास अधिकारियों को 15 दिन में आवास निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे।
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को वर्ष 2019-20 व 2020-21 के अलावा 2021-22 में आवंटित लाभार्थियों के आवासों का सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया था। उधर, आवास निर्माण अधूरा रहने के बावजूद पोर्टल पर इसे पूर्ण दिखा दिए जाने के संबंध में परियोजना निदेशक से वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत मतवार में आवंटित आवासों की सूची मांगी गई। ब्लॉक समन्वयक के सत्यापन आख्या में ग्राम पंचायत मतवार में आवंटित कुल 171 आवासों की तुलना में 56 पूर्ण एवं 115 अपूर्ण आवास अधूरे मिले हैं। परंतु ग्राम पंचायत सचिव द्वारा वेबसाइट पर आवास निर्माण शत प्रतिशत पूरे दिखा दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस बीच मुख्य विकास अधिकारी ने गलत रिपोर्टिं करने पर ग्राम पंचायत सचिव विजय पाल मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारी को विकास खंड छानबे से संबद्ध करते हुए खण्ड विकास अधिकारी छानबे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। खंड विकास अधिकारी से एक माह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव शिवशंकर सिंह की एक अस्थायी वेतन वृद्धि रोकते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को गांव में प्रधानमंत्री आवास शत प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश भी दिया है।