फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panchayat elections: Nomination starts today, preparations complete

पंचायत चुनाव : नामांकन आज से, तैयारी पूरी

Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Nomination starts today, preparations complete
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मदद्देनजर विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। विभिन्न विकास खंडों में नामांकन की पूर्व संध्या पर संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मातहतों से बैरिकेडिंग, छांव व पीने के पानी आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऋषिमुनि उपाध्याय ने सोमवार को छानबे ब्लाक मुख्यालय पर हुई तैयारियों का जायजा लिया। पर्चा दाखिला के लिए ब्लाक मुख्यालय छानबे में कुल 25 काउंटर बनाए गए हैं। पर्चा दाखिला के दौरान किसी दावेदारा को परेशानी न हो तथा काउंटरों पर अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। पर्चा दाखिला मंगलवार से सुबह 8 बजे से शुरू होगा। हलिया ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को होने वाले नामांकन की तैयारियों का जायजा एसडीएम लालगंज अमित कुमार शुक्ला ने लिया। नामांकन के लिए ब्लाक मुख्यालय पर दस काउंटर, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान पद के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने भी ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर ड्यूटी प्वाइंट को देखा। आरओ पवन कुमार ने ब्लाक सभागार में एआरओ के साथ बैठक कर नामांकन की तैयारियों की जानकारी ली। उधर, जमालपुर ब्लाक परिसर में बने नामांकन स्थल परचल रही तैयारियों का आरओ रविन्द्र कुमार पाठक ने जायजा लिया। नामांकन कक्षों के बाहर छाया का प्रबंध करने और नामांकन के दिन परिसर में प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों की सुविधा के लिए पीने के पानी के टैंकर की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान बीडीओ हेमंत कुमार सिंह, संजय कुमार पांडेय, राजकुमार ओझा, उपेन्द्र नाथ तिवारी, अश्विनी कुमार सिंह, नितेश कुमार मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, बलवंत कुमार व प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed