फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panchayat elections: 217 nominations held on last day

पंचायत चुनाव : अंतिम दिन हुए 217 नामांकन

Fri, 16 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 217 nominations held on last day
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बृहस्पतिवार को 217 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। हालांकि अधिकतर प्रत्याशियों ने पहले ही दिन नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। इससे बृहस्पतिवार को नामांकन करने वालों की कम भीड़ रही।
विज्ञापन

इस बार नामांकन के लिए उम्मीदवारों को मात्र दो ही दिन मिले। मंगलवार को पहले दिन के नामांकन में सात 789 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बुधवार को आंबेडकर जयंती होने के कारण अवकाश हो गया था। उसके बाद दूसरे और अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 217 नामांकन हुए। जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम भू राजस्व के न्यायालय में किया जा रहा था। एडीएम भू राजस्व हरिशंकर यादव स्वयं उपस्थित रह कर नामांकन करा रहे थे। इसके पूर्व 1150 से अधिक नामांकन पत्र खरीदे गए थे। जिनमें से केवल 1006 उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया।
विज्ञापन

------
सोशल डिस्टेंस का नहीं रखा गया ध्यान
मिर्जापुर। बृहस्पतिवार को एक विधायक की पत्नी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया। जुलूस के साथ विधायक और उनकी पत्नी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं। वहां सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा गया। इसके अतिरिक्त अन्य दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी आराम से ड्यूटी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed