{"_id":"694ee72626430cfcd30e37be","slug":"painter-murdered-her-husband-stuffed-cotton-in-his-wound-took-him-to-hospital-and-said-he-was-electrocuted-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-145821-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पेंटर पति की हत्या कर घाव में भरी रूई, अस्पताल ले जाकर बोली- करंट लगा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पेंटर पति की हत्या कर घाव में भरी रूई, अस्पताल ले जाकर बोली- करंट लगा है
विज्ञापन
कछवां कांशीराम आवास में गोल लगने से मृत सद्दाम की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
कछवां थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास पर बृहस्पतिवार की देर रात पेंटर सद्दाम अली (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पत्नी और चचेरे भाई ने शरीर में गोली लगने वाले स्थान में रुई भर दी। सद्दाम के शव को लेकर क्रिश्चियन अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से कहा, करंट लगा है। डॉक्टर उपचार करने लगे तो सद्दाम के कपड़े में खून देखकर चौंक गए। बाएं सीने से गोली आर-पार हो गई थी। डाॅक्टर ने गोली लगने की बात पूछी तो दोनों भाग गए।सूचना पर एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सद्दाम के पिता सलीम अंसारी ने बहू सविता पर चचेरे देवर अरबाज के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना से संबंधित पिस्टल बरामद कर ली है।जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के सलीम अंसारी ने बताया कि बेटे सद्दाम अली ने 2017 में सविता भारती से प्रेम विवाह किया था। उसे तीन बच्चे हैं। वह पेंटिंग का काम करता था। शादी के बाद से सद्दाम अपने परिवार के साथ कछवां में कांशीराम आवास में किराये पर रहता था। सद्दाम ने कुछ दिनों पहले चचेरे भाई अरबाज को अपने साथ काम करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि अरबाज अपने साथ एक अवैध पिस्टल लेकर आया था। रात में बहू और अरबाज ने बेटे के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने जमीन पर गिरे खून को कपड़े से पोंछ कर साफ कर दिया। इसके बाद करंट लगने का शोर मचाकर बेटे को अस्पताल ले गए।
पत्नी ने परिवार से भी रिश्ता कराया था खत्म-सलीम अंसारी ने बताया कि सद्दाम साधारण युवक था। नशा नहीं करता था। सिर्फ अपने काम से मतलब रखता था। पत्नी की वजह से परिवार से रिश्ता खत्म कर दिया था। पहले हम सभी आते-जाते थे लेकिन उसकी पत्नी ने लड़-झगड़ कर रिश्ता खत्म करवा दिया। अरबाज सद्दाम की हत्या करने के लिए ही आया था।
अरबाज और सविता के बीच थे प्रेम संबंध-कांशीराम कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि अरबाज व सविता के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। अरबाज कांशीराम आवास में आता-जाता था। जब भी कहीं आना-जाना होता था तो सद्दाम, उसकी पत्नी सविता और आरोपी अरबाज एक साथ बाहर निकलते थे।
विज्ञापन
अरबाज अवैध पिस्टल लेकर आया था। गोली लगने से सद्दाम की मौत हो गई। पिता सलीम ने बहू सविता और अरबाज पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। नितेश सिंह, एएसपी सिटी