{"_id":"62192a732e3ed2445c442164","slug":"pai-teacher-s-job-in-the-district-on-fake-records-mirzapur-news-vns6404899127","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेख पर जिले में पाई शिक्षक की नौकरी .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अभिलेख पर जिले में पाई शिक्षक की नौकरी .
विज्ञापन
एलटी ग्रेड में फर्जी अभिलेखों का मामला अभी हल नहीं हुआ था कि फर्जी अभिलेख का एक और मामला सामने आ गया। आरोप है कि लंदन में रहने वाली एक युवती के अभिलेख पर जिले में उसी नाम की एक अन्य युवती ने नौकरी प्राप्त कर ली है। वह छह वर्ष से नौकरी कर रही है। इस संबंध में वास्तविक युवती के पिता ने कन्नौज के पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच को शिक्षा निदेशक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल को सौंपा है। फिलहाल जांच चल रही है।
लंदन में रहने वाली युवती के पिता ने एसपी से मिलकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के शैक्षिक अभिलेखों से उसी नाम की ही किसी अन्य युवती ने मिर्जापुर जिले में नौकरी प्राप्त कर ली है। इस संबंध में विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक को शिक्षा निदेशक ने पत्र लिखकर जांच करने का निर्देश दिया।
मिर्जापुर। इस फर्जीवाड़े की किसी को कोई जानकारी नहीं थी लेकिन जेडी कामता राम पाल के पास एक गुमनाम पत्र आया। जिसमें बताया गया कि जो शिक्षिका नौकरी कर रही है वह वास्तव में वह न होकर कोई और है। गुमनाम पत्र होने पर पहले तो जेडी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन फिर उन्होंने पूछताछ करने का निर्णय लिया और तथाकथित महिला को नोटिस भेजा। नोटिस के जवाब में महिला ने अपनी बात रखी और माता-पिता का अभिलेख नहीं भेजा। उसके लिए कहा कि उसका अपने मां- बाप से संबंध अच्छा नहीं है। इसलिए वह उनका अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पा रही है। इस पर जेडी को कुछ शंका हुई और उन्होंने सेवा पुस्तिका में दर्ज डाक के पते पर पत्र भेजा। डाक के पते पर वास्तविक युवती के पिता का पता दर्ज था। जब पत्र उनके यहां पहुंचा तो हैरान हो गए कि उनकी लड़की तो लंदन में रहती है। यहां नौकरी कैसे करने लगी। उन्होंने फिर उसके बाद जानकारी ली और कन्नौज में पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की।