फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Oxygen plant will also be set up in Vindhyachal L-Two

विंध्याचल एल- टू में भी लगेगा आक्सीजन प्लांट

Tue, 29 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will also be set up in Vindhyachal L-Two
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार को ट्रामा सेंटर कोविड एल-2 अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन गैस प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विंध्याचल एल- टू में भी शीघ्र ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। उनके साथ ही डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार भी थे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि सीएसआर फंड से निर्माणाधीन इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 250 लीटर प्रति मिनट है। जिससे लगभग 50 बेड पर मरीज को ऑक्सीजन की सुविधा प्राप्त होगी। गैस प्लांट स्थापना के लिए चबूतरे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए बड़े टैंक, मशीनें व केबल आदि आ गया है। इसी तरह से विंध्याचल एल-2 अस्पताल में भी 330 लीटर प्रति क्षमता ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण जल्द ही प्रारम्भ होगा। मंडलायुक्त ने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं पौधरोपण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया। पापुलर अस्पताल की जनता से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मंडलायुक्त ने मौके पर उपस्थित अपर निदेशक चिकित्सा डॉ आरसी सुंदरम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीडी गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक मंडलीय चिकित्सालय डॉ कमल कुमार को तत्काल आकस्मिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि जल्द ही यह ऑक्सीजन प्लांट जनता को समर्पित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed