फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Overloaded four trucks caught due to jam

जाम लगने से पकड़ाए ओवरलोड चार ट्रक

Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Overloaded four trucks caught due to jam
जिगना। हरगढ़-जिगना मार्ग पर शनिवार की रात दुल्हे की गाडी में ट्रक से टक्कर के बाद जाम लग गया। जाम में आधा दर्जन ओवरलोड ट्रकें भी फंस गई। खैरा बालू घाट से ओवरलोड बालूलाद कर आ रही छ ट्रकों को क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह व थानाध्यक्ष जिगना राकेश कुमार ने नरोइयां बाजार के पास पकड़कर जिगना थाने लाकर एआरटीओ को अवगत कराया। रविवार को एआरटीओ ने चार ट्रक को ओवरलोडिंग ने सीज किया। दो ट्रक से बालू को सड़क व अन्यत्र गिरा कर अंडरलोड कर दिए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

हरगढ़ बाजार से एक बारात कहीं जा रही थी। दुल्हे की गाड़ी जिगना-हरगढ मार्ग पर पठखौली मोड़ के पास आठ पहुंची थी कि सामने आ रही एक ट्रक से दुल्हे की गाड़ी में हल्की टक्कर हो गई। इसमे वाहन में खरोच आ गया। इससे सजावट खराब हो गया। बारात वाले ट्रक चालक से कहासुनी के बाद पिटाई शुरू कर दिया। ट्रक चालक मौके भाग गया। इस कारण सड़क पर दोनों तरफ ट्रकों का जाम लग गया। किसी तरह ट्रक की बगल कर के 11बजे रात आवागमन चालू किया गया। इसी दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह भी नरोइयां बाजार के पास पहुंच कर ओवरलोड ट्रकों की जांच करने के दौरान छह ट्रकों को जिगना थाने लेकर आए। चर्चा है कि दो ट्रक चालक किसी तरह ओवरलोड बालू खाली करके अंडरलोड हो गए। एआरटीओ के मौके पर आने पर चार ओवरलोड ट्रक को सीज किया गया है। क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि चार ट्रक ही ओवरलोड पकड़ी गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed