{"_id":"60fc0e2c5a909a3c351f671a","slug":"over-speed-truck-hit-bike-in-mirzapur-carpet-weaver-died-and-two-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, कालीन बुनकर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, कालीन बुनकर की मौत, दो घायल
Sat, 24 Jul 2021 06:27 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 24 Jul 2021 06:27 PM IST
सार
एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। मृतक बीच में बैठा था। चालक ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने हाईवा को कब्जे में ले लिया है। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
विस्तार
मिर्जापुर जिले के पुरजागिर गांव के पास हाईवा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह हुए हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी निवासी आशुतोष उर्फ डॉक्टर (32) पुत्र शिवबली कालीन बुनकर था। वह प्रतिदिन की तरह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से कालीन बुनाई के लिए नटवा जा रहा था। आशुतोष बाइक के बीच में बैठा था। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाया था। पुरजागिर गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में आशुतोष की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार देव प्रताप सिंह (28) पुत्र अरूण कुमार सिंह व अजय यादव (26) पुत्र मुन्ना यादव निवासी चील्ह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हाईवा को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक के तीन पुत्री और एक पुत्र है। परिजनों का रो-रो का हाल बेहाल है।