फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Out of 56 lights installed on Shastri Bridge, 50 are not working

Mirzapur News: शास्त्री पुल पर लगी 56 लाइटों में से 50 खराब

Mon, 18 Aug 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Out of 56 lights installed on Shastri Bridge, 50 are not working
शास्त्री पुल पर बंद लाइटें। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। पूर्वांचल के तीन जिलों को जोड़ने वाले शास्त्री पुल पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। कारण कि पुल पर लगी 56 लाइटों में से 50 फ्यूज हो चुके हैं। कुछ ऐसा ही हाल भटौली और चुनार पुल का भी है। 24 घंटे आवागमन वाले इस पुल तीन बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

फिर भी प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। पुल पर प्रकाश के लिए 56 पोल पर लाइटें लगाई गई हैं। इसमें छह पोल पर लगी लाइटें जलती हैं। वाहनों की लाइट की रोशनी में गाड़ियां गुजरती हैं। अभी हाल ही में एक ट्रक अंधेरे के कारण पुल के पैदल चलने वाले मार्ग पर चढ़ गया था। इस दुर्घटना में पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। संयोग रहा कि गाड़ी नीचे नहीं पलटी।
विज्ञापन

भटौली में 11 व चुनार में आठ खंभों पर अंधेरा
भटौली पुल पर 13 सोलर लाइटें लगी है। इसमें से दो लाइट हल्की जल रही है। बाकी 11 लाइट बंद है। इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। चुनार पक्का पुल पर रोशनी के लिए 48 खंभे लगे हैं। इसमें से आठ खंभे की लाइट बंद है। यह लाइट काफी लंबे समय से खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed