फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Our farmers are fulfilling the needs of the world: Anupriya

हमारा किसान पूरी कर रहा दुनिया की जरूरत : अनुप्रिया

Sun, 01 Jun 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Our farmers are fulfilling the needs of the world: Anupriya
जिगना/मिर्जापुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शनिवार को छानबे ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायतों में खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कौड़ियरा (देवरी) में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारे देश के किसान पूरी दुनिया की जरूरत पूरी कर रहे हैं। इस मौके पर किसानों को कृषि उपकरण दिए गए।
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत की 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। देश के आम नागरिक की आमदनी का जरिया कृषि है। हमारे देश का किसान इतना अन्न पैदा करता है कि वह अपने कई देशों की जरूरत पूरी करता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा खेती का तरीका भी बदल रहा है। नई तकनीक अपनाने से पैदावार बढ़ी।
विज्ञापन

सीडीओ विशाल कुमार ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को एफपीओ से जोड़ने पर जोर दिया। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने कृषि यंत्रों, उन्नतिशील बीजों का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डा. श्रीराम सिंह ने किसानों को मृदाच्छादन, निमास्त्र, बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत बनाकर खेतों में प्रयोग करने की सलाह दी। भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र वाराणसी के वैज्ञानिक डाॅ. कुलदीप श्रीवास्तव ने सब्जियों में लगने वाले कीट औरउनके नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार यादव कहा किसान बीज गोदामाें से 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता पांच किसानों को स्प्रेयर मशीन दी गई। गोष्ठी में आशीष कुमार यादव, मुन्नालाल, विपिन कुमार मिश्र, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद, कपिंजल बिंद, शिव लखन बिंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed