फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   OTP came on mobile, 2 lakh 96 thousand rupees were withdrawn from the account

Mirzapur News: मोबाइल पर आई ओटीपी, खाते से निकल गए दो लाख 96 हजार

Wed, 09 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
OTP came on mobile, 2 lakh 96 thousand rupees were withdrawn from the account
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बबुआ का पोेखरा निवासी सतेंद्र कुमार से ठगों ने मोबाइल पर ओटीपी लेकर खाते से चार बार में दो लाख 96 हजार 751 रुपये की निकाल लिए। खाते में पैसा न होने पर एक लाख 47 हजार का लोन भी ले लिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक और साइबर थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार विंध्यवासिनी गैस एजेंसी में काम करते हैं। सोमवार को बेटी का सगाई थी। उनके मोबाइल पर कई ओटीपी आ रहे थे। जिस पर उन्होेंने व्यस्तता के चलते ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को वह गैस एजेंसी पहुंचे तो एक-एक करके चार बार में उनके खाते से दो लाख 96 हजार 751 रुपये निकल गए। पहली बार एक लाख 65 हजार, दूसरी बार 49999, तीसरी बार 49998 और चौथी बार 31432 रुपये निकल गए। खाते में पैसा न बचने पर ठगो ने एक लाख 47 हजार का लोन ले लिया। खाते से पैसा निकलने की जानकारी होने पर बैंक गए। इसके बाद शहर कोतवाली स्थित साइबर थाना गए। बताया कि दो माह पहले ऑनलाइन केवाईसी के लिए एक फोन आया था तो उन्होंने मना कर दिया था। बताया कि बेटी की शादी के लिए रिश्तेदारों से कर्ज लेकर खाते में रखे थे। जिसे ठग ले गए। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि पांच लाख से कम का मामला होने के कारण उनको कोतवाली शहर भेजा गया है। जहां जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed