फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Order to give adverse entry to three people including Naib Tehsildar

Mirzapur News: नायब तहसीलदार व राजगढ़ पुलिस भूमि के कब्जे की करें जांच

Sun, 02 Nov 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Order to give adverse entry to three people including Naib Tehsildar
जिले की चारों तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मड़िहान तहसील में लोगों की समस्या सुनी। भूमि पर कब्जे की शिकायत पर उन्होंने नायब तहसीलदार व राजगढ़ पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

साथ ही नायब तहसीलदार समेत तीन को प्रतिकूल प्रविष्टी देने को कहा। चारों तहसील पर कुल 257 मामलों में से 23 का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में एडीएम भू- राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई हुई।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड के विजयपुरा निवासी मोनू ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि की नापी ठीक से नही हो रही है। वे बार- बार दौड़ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सदर तहसील मेंं 80 मामले आए जिनमें से 12 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम सदर गुलाबचंद्र, एएसपी नितेश सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर, सीओ सिटी विवेक जावला, तहसीलदार विशाल शर्मा आदि थे।
मड़िहान: संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद कार्यों के प्रति शिथिलता और लापरवाही बरतने के आरोप में नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा, एसडीएम के पेशकार सुशील गुप्ता और सिरसी राजस्व निरीक्षक करूणाकर पांडेय को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश आयुक्त ने डीएम को दिया।
बभनी गांव के भूमिहीनों के द्वारा सिरसी बांध में मिले हुए पट्टे को लेकर जिलेदार और एसडीओ की मिलीभगत से बाहरी लोगों को पट्टा देकर गरीबों को उजाड़ने की शिकायत की गई। जिस पर मामले में टीम गठित कर जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
कुड़ी गांव में किसान दीपचंद मौर्य की साढ़े 14 बीघा भूमि को दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर डीएम ने नायब तहसीलदार और राजगढ़ पुलिस को संयुक्त रूप से जांच कर कार्रवाई को कहा।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 39 मामले आए, जिनमें चार मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएल वर्मा, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, एसडीम अनेग कुमार आदि उपस्थित रहे।
लालगंज: तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम अजय कुमार व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।
बामी निवासी शिवपूजन ने तूफान से फसल नुकसान की भरपाई की मांग की जबकि सेमरी कला के जगतनारायण मिश्र ने नाली निर्माण की समस्या उठाई।
सीओ अशोक कुमार सिंह, बीडीओ/आईएएस अंशुल हिंदल, तहसीलदार दीक्षा पांडेय, नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा आदि मौजूद रहे। चुनार।तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आएं फरियादियों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता ने सुना।
तहसील क्षेत्र के भौरहीं गांव की सीमा देवी ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी पुश्तैनी जमीन सुभाष जायसवाल आदि ने कब्जा कर लिया है। कुल 31 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर दो का निस्तारण हुआ।
इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार ईवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार कल्पना, खंड विकास अधिकारी नरायनपुर सिद्धार्थ, विद्युत उप खंड अधिकारी जेके पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।


छोटी छोटी समस्याओं के लिए तहसील दिवस में क्यों जाना पड़ता है : डीएम
तहसील दिवस के दौरान कुछ इस तरह के मामले सामने आए कि जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों को टोकते हुए कहा कि छोटी छोटी समस्याओं के लिए लोगों को तहसील दिवस में क्यों जाना पड़ता है। तहसील दिवस का उद्देश्य तो बड़ी समस्याओं का समाधान करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed