फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   oppsosse the fdi

खुदरा में एफडीआई का विरोध

Wed, 29 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Wed, 29 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
oppsosse the fdi
एफडीआई का प्रतीकात्मक पुतला दहन करते राष्ट्र व्यापी जनता पार्टी के लोग।
 केंद्र सरकार द्वारा खुदरा व्यापार में शत प्रतिशत एफडीआई लागू करने पर लोगों ने कड़ा विरोध जताया। मंगलवार को मुसफ्फरगंज में एफडीआई का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर राष्ट्रव्यापी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शत प्रतिशत एफडीआई को वापस नहीं लेने पर सड़क पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


राष्ट्रव्यापाी जनता पार्टी के देंवेद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आते ही दोहरा चरित्र अपना रही है। कांग्रेस शासन काल में खुदरा व्यापार में 25 प्रतिशत एफडीआई लागू करते समय भाजपा विरोध कर रही थी। विदेशों में जाकर मोदी मेक इन इंडिया पर जोर देते हैं और स्वदेशी को बढ़ावा देने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ विदेशियों को भारत में बुला कर खुदरा व्यापार में शतप्रतिशत की छूट देते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी स्वदेशी को बढ़ावा देने में यकीन करती है।
विज्ञापन


अनुपम महाजन ने कहा कि एफडीआई लागू होने से छोटे और मझोले व्यापारी टूट जाएंगे। भारत में आज निर्यात को बढ़ावा देने की जरूरत है। देश में एफडीआई को शतप्रतिशत लागू करने से व्यापारियों पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की मेक इन इंडिया की अवधारणा अब झूठी साबित हो रही है। कार्यकर्ताओं ने केेंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने विदेशी भगाओ के नारे लगाए। सचिन बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने शत प्रतिशत एफडीआई को वापस नहीं लिया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इस दौरान अतिश केशरवानी, राहुल गुप्ता, आयुष अग्रवाल, आसिफ खान, युसुफ खान, धर्मेंद्र सोनकर, रतन, अर्जुन मौर्य, पंकज दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed