{"_id":"620d47573b8dc251f0578fc4","slug":"opposition-to-the-vehicle-coming-to-the-gate-going-inside-the-bjp-district-president-mirzapur-news-vns638956959","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी गेट तक आने, भाजपा जिलाध्यक्ष के अंदर जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी गेट तक आने, भाजपा जिलाध्यक्ष के अंदर जाने का विरोध
विज्ञापन
नामांकन के दौरान बुधवार की दोपहर छानबे विधायक राहुल कोल और भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक आने और प्रस्तावक के अलावा भाजपा पदाधिकारी के अंदर जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। डेढ़ बजे से शुरु हुआ हंगामा नामांकन प्रक्रिया खत्म होने तक जारी रहा।
नामांकन के लिए नियम बना है कि आबकारी तिराहा रमईपट्टी और टीबी कालोनी तिराहा के अंदर किसी भी प्रत्याशी की गाड़ी नहीं आएगी। इन दोनों बैरियर तक प्रत्याशी की सिर्फ दो गाड़ी आएगी। दोपहर डेढ़ बजे एनडीए गठबंधन अपना दल एस के प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचे तो रमईपट्टी बैरियर से उनकी गाड़ी कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंची। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वारा से प्रत्याशी और दो प्रस्तावक को अंदर जाना था, पर भाजपा पदाधिकारी भी साथ में अंदर तक आए। जिसके बाद बाहर खड़े सपा समर्थकों ने गाड़ी गेट तक आने और भाजपा पदाधिकारी के अंदर जाने को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने कई बार समझाने का प्रयास किया, पर कार्यकर्ता नहीं माने। सपा के साथ अपनादल कमेरावादी, सुुभासपा के कार्यकर्ता भी नारेबाजी करने लगे। दूसरी ओर से अपना दल एस और भाजपा के लोग नारेबाजी करने लगे। सपा प्रदेश सचिव रमेश यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस सत्ताधारी दल के लोगों की गाड़ी को गेट तक आने और प्रत्याशी, प्रस्तावक के अलावा अन्य लोगों को अंदर जाने की छूट दे रही है। जबकि उनके प्रत्याशी की गाड़ी को पहले भरुहना और फिर रमईपट्टी पर रोक दिया गया। पुलिस प्रशासन पक्षपात पूर्ण कार्य कर रही है। कहाकि चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी कि पक्षताप पूर्ण कार्य कर रहे अधिकारी को हटाकर निष्पक्ष अधिकारी की नियुक्ति की जाए।