फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Opposition parties and farmer leaders will take out tractor procession

विपक्षी पार्टियों और किसान नेता निकालेंगे ट्रैक्टर जुलूस

Mon, 25 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties and farmer leaders will take out tractor procession
मिर्जापुर। कृषि कानून को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को विपक्षी पार्टियां और किसान संगठन ट्रैक्टर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है। ट्रैक्टर जुलूस निकालने की किसी को अनुमति नहीं है। पुलिस जुलूस के रोकने का प्रयास कर रही है। इसमें विपक्षी नेताओं को नजरबंद कर रोकने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर जुलूस निकालकर कार्यकर्ता चोरों तहसीलों में पहुंचेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है। कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर जुलूस में शामिल होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने बताया कि जमालपुर के लोढ़वा से ट्रैक्टर जुलूस निकलेगा। जो अदलहाट, नरायनपुर, पड़री से होते हुए नगर के भरुहना चौराहा पहुंचेगी। भरुहना चौराहे पर सरदार पटेल की मूर्ति पर मार्ल्यापण करेंगे। भारतीय किसान सेना भी जमालपुर से चुनार तक ट्रैक्टर रैली निकालेगी। कम्यूनिस्ट पार्टी भाकपा माले भी जमालपुर से रैली में शामिल होगी। जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर जुलूस को अनुमति नहीं दिया है। जुलूस रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। इसे देखते हुए विपक्षी नेताओं को नजरबंद भी किया जा सकता है।राजगढ़, सपा कार्यकर्ताओं के घर पुलिस लगाई गई है। जिससे की ट्रैक्टर जुुलूस में सपा कार्यकर्ता भाग न ले सके। सपा के मड़िहान विधानसभा प्रभारी ने बताया कि पार्टी के निर्देष पर ट्रैक्टर जुलूस को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed