फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Operation of roadways buses should be started

Mirzapur News: रोडवेज बसों का शुरू किया जाए परिचालन

Tue, 13 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Operation of roadways buses should be started
चुनार। कैलहट से वाया चुनार वाराणसी के लिए चलाई जा रही रोडवेज बस का परिचालन बंद होने से स्थानीय और आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग निजी साधनों से अधिक धन खर्च कर आवागमन करने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

कैलहट वाया चुनार होते हुए वाराणसी जाने आने के लिए एक बड़ी बस व दो छोटी बसों का परिचालन हो रहा था। चुनार से छोटी बस सुबह सात बजे व उसके एक घंटे बाद आठ बजे बड़ी बस फिर नौ बजे एक छोटी बस चलती थी। दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच फिर एक छोटी बस वाराणसी के कैंट तक जाती थी। वैसे ही वाराणसी से सुबह सात बजे एक छोटी बस, नौ बजे बड़ी बस व तीन बजे फिर एक छोटी बस व शाम चार बजे बड़ी बस चुनार की ओर आती थी। इन बसों से छात्र-छात्राएं, सरकारी सेवा से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी के साथ स्थानीय व आसपास के व्यापार से जुड़े लोग का आना-जाना लगा रहता था। लोग दिन भर अपने कामकाज को करने के बाद शाम तक वापस हो जाते थे लेकिन वर्तमान में लगभग एक पखवाड़े से सभी छोटी बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। मात्र एक बड़ी बस आठ बजे चुनार से वाराणसी और शाम चार बजे वाराणसी से चुनार आ जा रही है। बंद बसों का शीघ्र परिचालन शुरू कराए जाने की मांग नगर के लोगों ने जन प्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed