फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only female teachers will search girl students

Mirzapur News: महिला शिक्षक ही लेंगी छात्राओं की तलाशी

Wed, 19 Feb 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Only female teachers will search girl students
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को लोहिया तालाब स्थित एक विद्यालय में केंद्राध्यक्षों और मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि 24 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बालिकाओं की तलाशी महिला शिक्षक ही लेंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के परीक्षा केंद्रों को आठ जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही सभी 117 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। बोर्ड परीक्षा-2025 24 फरवरी से शुरु होकर 12 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने जिलाधिकारी को बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। उन्होंने बताया कि जिले के 117 केंद्रों पर कुल 72784 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 35913 और इंटरमीडिएट के 36871 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष परिस्थितियों में अधिकतम आधा घंटा देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रिानिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed