फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only after biometric verification will be able to sell wheat

बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही बेच पाएंगे गेहूं

Tue, 16 Mar 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Only after biometric verification will be able to sell wheat
मिर्जापुर। एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद में इस बार ई-पास मशीन का प्रयोग किया जाएगा। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही किसान अपना गेहूं बेच सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण कराते समय किसान स्वयं और पुत्र या खास संबंधी का भी आधार विवरण दर्ज करा सकते हैं। इससे संबंधित लोग भी किसान के स्थान पर गेहूं को बेच सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक होगी। इसके लिए जिले में 39 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पंजीकरण के समय किसान को आधार संख्या, आधार कार्ड में अंकित नाम आदि विवरण दर्ज कराना होगा। साथ ही बिक्री के समय क्रय केंद्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने पर पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का भी आधार सहित विवरण दर्ज कराना होगा। विक्रय के बाद केंद्र प्रभारी से किसान पावती भी अवश्य प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
एसडीएसडी से कोटेदार तक पहुंचेगा अनाज
मिर्जापुर। नए वित्तीय वर्ष से कोटे की दुकान तक अब सीधे अनाज पहुंचाया जाएगा। भारतीय खाद्य निगम एफसीआइ से कोटेदार तक सिगल डोर स्टेप डिलेवरी से कोटेदार तक अनाज पहुंचाया जाएगा। डोर स्टेप डिलेवरी के तहत कोटेदारों को निर्धारित समय पर और गुणवत्तापूर्ण अनाज मिल सकेगा। इस नई व्यवस्था से कोटेदारों को लाभ मिलने की आशा है। नई योजना के तहत अब सीधे भारतीय खाद्य निगम एफसीआई से कोटेदारों को डोर स्टेप डिलेवरी से अनाज की आपूर्ति होगी। सूची के अनुसार निर्धारित मात्रा में अनाज डिलेवरी के लिए संबंधित को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed