फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only 4002 out of 8000 electric poles could be replaced

Mirzapur News: 8000 में से 4002 ही बदले जा सके बिजली के पोल

Thu, 31 Oct 2024 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
Only 4002 out of 8000 electric poles could be replaced
मिर्जापुर। नगर में रीवैंप योजना के प्रस्तावित कार्यों की प्रगति काफी धीमी है। अभी तक सिर्फ 30 प्रतिशत ही काम हो पाए हैं। स्थिति यह है कि जिले के 8000 बिजली के पोल में से अभी तक 4002 ही बदले जा सके हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में रीवैंप योजना के तहत कई काम कराए जाने हैं। सभी कार्यों की प्रगति धीमी है। इसके तहत 11 केवी की 2810 लाइनें बनाई जानी थीं, लेकिन अभी तक मात्र 619 लाइनें ही बन सकी हैं। इसी प्रकार 33 केवी की 202 लाइनें बनाई जानी थीं, लेकिन उसमें 54 लाइनें ही बनाई जा सकी हैं। इसी प्रकार 11 केवीए के 281 किमी तार लगाए जाने थे, लेकिन उसमें भी अभी तक मात्र 107 किमी तार ही लगाए जा सके हैं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार का कहना है कि प्रगति धीमी तो है लेकिन काम कराए जा रहे हैं। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। उधर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय में अब डाग तारों की जगह पैंथर तार लगाए जा रहे हैं, जो ज्यादा मजबूत और टिकाऊ हैं। इससे स्पार्किंग व टूटने की समस्या लगभग नहीं के बराबर होती है। इससे ब्रेकडाउन भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed