फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only 38 out of 367 cases received on 'Samadhan Diwas' were resolved.

Mirzapur News: समाधान दिवस पर आए 367 मामलों में से मात्र 38 का निस्तारण

Tue, 18 Aug 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Only 38 out of 367 cases received on 'Samadhan Diwas' were resolved.
सदर तहसील में अ​धिकारियों को अपनी समस्या बताते फरियादी, सोशल मीडिया - फोटो : 1
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर आए कुल 367 शिकायतों में से मात्र 38 का निस्तारण हुआ। सदर तहसील में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने फरियाद सुनी। कटरा कोतवाली के ओझला पुल निवासी दीनानाथ ने शिकायत की कि विपक्षी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। बिना किसी कागज के विपक्षी दबंगई कर रहे हैं। कार्रवाई की मांग की। सदर तहसील में 164 मामले आए, जिनमें से 23 का निस्तारण हुआ। सीडीओ विशाल कुमार, एसडीएम सदर महेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर दीक्षा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनार: तहसील सभागार में 93 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े, इनमें सात का निस्तारण हुआ। सद्दूपुर मोहाना निवासी अभय गुप्ता ने पत्र देकर मामा, मामी और ममेरे भाई पर दुकान का सामान फेंकने तथा जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया। इस दौरान एसडीएम अनेग सिंह, तहसीलदार ईवेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गायत्री यादव सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मड़िहान: तहसील में 65 मामलों में से पांच का निस्तारण हुआ। एडीएम वित्त विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। कुंदरूफ गांव निवासी शिवशंकर ने राजगढ़ ब्लॉक के बीडीओ पर अपने कार्यालय के विकास कार्यों की फाइलों को इस टेबल से उस टेबल तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की सफाई के लिए नियुक्त सफाईकर्मी को निजी कर्मियों के साथ रखकर काम कराने का आरोप लगाया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मड़िहान संतोष ओझा, तहसीलदार आशीष मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी पटेहरा गिरिराज गोवर्धन गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज: तहसील सभागार में एडीएम भू-राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह और तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। 45 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिए, जिनमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ अमर बहादुर, नायब तहसीलदार राजीव यादव, बीडीओ रवि कुमार सिंह सहित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed