{"_id":"5ee233458ebc3e42ce0b59a3","slug":"one-thousand-sanitary-pads-distributed-to-women-mirzapur-news-vns5295098184","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को वितरित किया गया एक हजार सैनेटरी पैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को वितरित किया गया एक हजार सैनेटरी पैड
विज्ञापन
फोटो
महिलाओं को वितरित किया सैनेटरी पैड
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। दिल्ली की एनजीओ संगिनी सहेली से संबद्ध इनकम टैक्स विभाग की ज्वाइंट कमिश्नर प्रिया भारद्वाज व अमन प्रीत के द्वारा मिले एक हजार सैनेटरी पैड को महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने जिले के पांडेयपुर में गरीब महिलाओं में वितरित किया।
कोविड-19 वैश्विक महामारी के इस विषम परिस्थिति में जहां प्रवासी मजदूर नियमित आय के स्रोत के बिना अपने ठिकानों को स्थानांतरित कर रहे हैं और कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में किसी भी परिवार विशेषकर महिलाओं का स्वास्थ्य और स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है। एनजीओ संगिनी की पहल इन महिलाओं को सैनिटरी पैड प्रदान किया गया। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह द्वारा बालिका संरक्षण गृह पक्का पोखरा, बबुआ का पोखरा, गुरुसंडी, पसियान बस्ती, कजरहवा पोखरा, पाण्डेयपुर के वंचित वर्गों की महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किया गया। इस दौरान महिलाओं को स्वच्छता के लिए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया गया।